{"_id":"627fecd0c400821cf60558c4","slug":"fear-of-recovery-created-a-stir-among-the-ineligible-action-will-start-soon-tanda-news-mbd428035153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी के डर से अपात्रों में मचा हड़कंप, जल्द ही शुरू होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी के डर से अपात्रों में मचा हड़कंप, जल्द ही शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन

टांडा में 30 अपात्रों ने सरेंडर किए अपने राशन कार्ड
टांडा (रामपुर)। गरीबों के खाद्यान्न पर हक बनाए बैठे अपात्र लोग रिकवरी और कार्रवाई के डर से राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। क्योंकि अपात्रों द्वारा राशन कार्ड सरेंडर न करने पर उनसे बाजार के भाव से रिकवरी होगी, जिसके चलते महज एक माह के भीतर 30 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं।
सरकार कमजोर और गरीब तबके के लोगों के लिए खाद्यान्न वितरण योजना चला रही है। इससे जरूरतमंद लोग राशन लेकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर सकें, मगर इस योजना में भी सरकारी नौकरी करने वाले और पेंशन लेने वाले लोग सेंध लगा बैठे हैं। हेरफेर करके उन लोगों ने भी अपना राशन कार्ड बनवा लिया है। इससे वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति को राशन नहीं मिल पाता है। जिस पर ध्यान देते हुए योगी सरकार का दूसरी बार शपथ ग्रहण होते ही सरकार द्वारा खाद्य एवं रसद आयुक्त के साथ बैठक कर खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे अपात्रों की जांच के निर्देश जारी किए थे। निर्देश जारी होते ही जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों के माध्यम से जांच कराई जा रही है। विभाग द्वारा अपात्रों को राशन कार्ड जमा करने की चेतावनी जारी की थी, जिसके तहत तहसील के राशन कार्डधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच शुरू होने से पूर्व ही नगरीय क्षेत्र के 30 अपात्र राशन कार्डधारकों ने अपने राशन कार्डों को सरेंडर कर दिया है। एआरओ अजयवीर सिंह ने बताया कि अपात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वो समय रहते अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें, जिससे वो बाद में लगने वाली पेनल्टी से बच सकें।