फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fatwa issued against Muslim doctor for welcoming RSS path movement announced to give one lakh rupees to murderer

मुरादाबाद: आरएसएस के पथ संचलन का स्वागत करने पर मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी, हत्या करने वाले को एक लाख रुपये देने का एलान

Tue, 05 Apr 2022 01:50 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 01:50 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव में दो अप्रैल को पथ संचलन किया गया था। इस कार्यक्रम में गांव के डॉक्टर निजाम भारती ने अपने मित्रों के साथ पथ संचलन में सहयोग प्रदान करते हुए स्वागत किया और पुष्प वर्षा की थी।

विज्ञापन
Fatwa issued against Muslim doctor for welcoming RSS path movement announced to give one lakh rupees to murderer
फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में मैनाठेर थाना क्षेत्र में आएएसएस के पथ संचलन का स्वागत करने पर एक मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। डॉक्टर की हत्या करने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव में दो अप्रैल को पथ संचलन किया गया था। इस कार्यक्रम में गांव के डॉक्टर निजाम भारती ने अपने मित्रों के साथ पथ संचलन में सहयोग प्रदान करते हुए स्वागत किया और पुष्प वर्षा की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में गांव के निवासी इमरान वारसी ने डॉक्टर निजाम भारती को जान से मारने की धमकी दी और उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। आरोपी ने जान से मारने वाले को एक लाख का इनाम देने का एलान भी किया है। आरोपी और उसके साथियों ने डॉक्टर को गांव से खदेड़ने और मस्जिद में न घुसने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फतवा जारी होने से आहत डॉक्टर ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। मैनाठेर थाना पुलिस ने आरोपी इमरान समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर इमरान को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed