फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   father penlized in murder of two daughters

दो बेटियों की हत्या करने वाले पिता को आजीवन कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
father penlized in murder of two daughters
मुरादाबाद। संभल में बारह साल पहले अपनी दो बेटियों की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास के साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने पत्नी से हुए विवाद के बाद इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के गुलजार नगर राय शक्ति निवासी मोहम्मद अकबर पुत्र रजा हसन ने 14 अप्रैल 2010 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि उसकी बहन नईमा बेगम का निकाह करीब तेरह साल पहले उवैश पुत्र रफीक निवासी इमरदास सराय थाना नखासा के साथ हुआ था। निकाह के कुछ साल बाद से ही उवैश और नईमा बेगम के बीच विवाद होने लगा था। जिसे लेकर मुकदमेबाजी शुरू हो गई थी। जिसके बाद नईमा बेगम अपनी बेटियों और बेटे को साथ लेकर मायके में आकर रहने लगी थी। इस दौरान ऊवैश बेटे को लेकर अपने घर चला गया था। जबकि दोनों बेटियों अतूफा(10) और अदीवा(06) नईमा के साथ अपने मामा के घर में रहने लगीं थीं। 14 अप्रैल की दोपहर आरोपी उवैश अपने साले मोहम्मद अकबर वादी के घर आया और छोटी बेटी को जबरदस्ती अपने घर ले गया। जिसे कमरे में बंद कर उसका गला चाकू से रेत दिया। अपनी छोटी बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता फिर मोहम्मद अकबर के घर गया। घर के बाहर खेल रही बड़ी बेटी अतूफा की भी उसने हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस की तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ग्यारह) मोहित शर्मा की अदालत में चली। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मधु रानी एवं समर्थ शुक्ला ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी ऊवैश को दोनों नाबालिग पुत्रियों की हत्या का दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed