फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fast speed car accident tea seller died

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार चाय विक्रेता को रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
fast speed car accident tea seller died
अगवानपुर (मुरादाबाद)। साइकिल सवार चाय विक्रेता को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को मय कार के पकड़ लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला उमेशचंद्र उर्फ मुकेश (70) लाल मुरादाबाद थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर में दीवान चीनी मिल के पास पिछले काफी दिनों से एक छोटी सी चाय की दुकान चलाता था। सेरुआ धर्मपुर अगवानपुर चौराहे पर ही किराए के कमरे में रहता था। सोमवार की शाम वह करीब साढ़े चार बजे साइकिल से दुकान का कुछ सामान लेने के लिए अगवानपुर जा रहा था। जब उमेश चंद्र सेरुआ धर्मपुर चौराहे के पास पहुंचा तो अचानक छजलैट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उमेश चंद्र को मय साइकिल के पीछे से रौंद दिया। जिससे उमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने हादसे को अंजाम देकर भाग रही कार को पकड़ने के लिए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और कार को मय चालक के पकड़ लिया। अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed