फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers movement hindered in darshan of Mata Vaishno Devi seven thousand train tickets canceled

मुरादाबाद : माता वैष्णो देवी के दर्शन में किसान आंदोलन की अड़चन, ट्रेन की सात हजार टिकट रद्द

Fri, 24 Dec 2021 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद 
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 02:57 AM IST
सार

अलग-अलग स्थानों से जम्मू जाने वाली 22 से अधिक ट्रेनें रद्द, 50 से ज्यादा प्रभावित। कोरोना की दूसरी लहर के चरम समय में भी लोगों ने रद्द नहीं कराए थे टिकट।

विज्ञापन
Farmers movement hindered in darshan of Mata Vaishno Devi seven thousand train tickets canceled
Indian Railways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन द्वारा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजाब में चल रहा किसानों का आंदोलन अड़चन बन गया है। रेलवे के विभिन्न जोन से जम्मू जाने वाली 22 से ज्यादा ट्रेनें रद्द हैं। जबकि 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हैं। 22 से 31 दिसंबर के बीच जम्मू जाने वाले सात हजार से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षण रद्द कराए हैं। वहीं, कई यात्रियों के टिकट ट्रेनें रद्द होने के कारण स्वत: ही निरस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


अब भी हजारों यात्री यही आस लगाए बैठे हैं कि पंजाब में चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन जल्द समाप्त हो सकता है। इसके बाद यात्री परिवार सहित माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच कर माथा टेक सकेंगे। हालांकि वास्तविक स्थिति के अनुसार फिलहाल किसान संगठनों और पंजाब सरकार के बीच बात बनती नहीं दिख रही है। इससे रेलवे को भी अब तक तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। साथ ही ढाई लाख लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद, लक्सर, धामपुर, सहारनपुर समेत कई स्थानों से तकरीबन दो हजार यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। वहीं, दूसरे मंडलों में भी यही हाल है। पुराने रिकार्ड की बात करें तो कोरोना की दूसरी लहर के चरम समय में भी यात्रियों ने टिकट रद्द नहीं कराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल, मई 2021 में सिर्फ मुरादाबाद से तीन हजार से अधिक यात्रियों ने वैष्णो देवी की यात्रा की थी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि आंदोलन के कारण रोजाना सैकड़ों यात्रियों के समय का नुकसान हो रहा है। वहीं, रेलवे को भी राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के रद्द किए जाने का संदेश यात्रियों के मोबाइल पर भेजकर उन्हें अपडेट किया जा रहा है। 

माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली ये ट्रेनें हैं रद्द
12920  मालवा एक्सप्रेस
14611 गाजीपुर - श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 
12471  स्वराज एक्सप्रेस 
13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 
14646  शालीमार एक्सप्रेस 
12470  जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस
22439  नई दिल्ली- श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा
22440  श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली
14612  श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-गाजीपुर
12238  जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस 
14033  दिल्ली - श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा
14034  श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली
14609  ऋषिकेश- श्रीमाता वैष्णो देवी
14610 श्रीमाता वैष्णो देवी-ऋषिकेश
22461-62  श्री शक्ति एक्सप्रेस 
12425  नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्स
12426  जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्स
12445  उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 
16317  हिमसागर एक्सप्रेस  
12265  दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी एक्स
12266  जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्स
12469  कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 
14503  कालका-श्रीमाता वैष्णो देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed