{"_id":"6593017dab47a7b07e0b73e9","slug":"farmers-demonstrated-against-sugar-mill-administration-moradabad-news-c-282-1-smbd1025-13181-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसानों ने चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसानों ने चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 01 Jan 2024 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी सोमवार को तमाम किसानों के साथ उप जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। रूद्र बिलास चीनी मिल चार दिनों से बंद होने की सूचना पर सभी किसान भड़क उठे किसानों ने नारेबाजी के साथ रूद्रविलास चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में एक ज्ञापन तहसीलदार निश्चय कुमार को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मिल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अपना रवैया सुधार लें, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शासन से करोड़ों रुपए मरम्मत के नाम पर आए हैं, जिसमें मिल प्रशासन ने आधे भी नहीं लगाए और मरम्म्त के नाम पर खानापूरी की। उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल 50 से 60 करोड़ रुपये के घाटे में रूद्रविलास चीनी मिल जा रही है। क्योंकि भ्रष्टाचार चरम पर है प्राइवेट चीनी मिलें फायदे में जा रही हैं। यह हर साल घाटे में क्यों जा रही है। जिला प्रशासन से मांग है कि कमेटी बना कर जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पिछले वर्ष भी एक ट्राली दो बार तौली गई, जिसकी चोरी पकड़ी गई थी। अगर ऐसे ही चलता रहा तो बहुत बड़ा नुकसान क्षेत्र के किसानों को हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिला अध्यक्ष मोहम्म्द आसिम रजा, नगर अध्यक्ष मुराद खान, फैजान खान, नादिर मिया, जीत सिंह, हरजिंदर सिंह, अजय सिंह, इमरान खान, गुफरान अली, काशिफ मिया, खुशनुद अहमद एडवोकेट, परमजीत सिंह, श्याम मोहन पांडेय, मुकेश आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन