{"_id":"601112658ebc3e31c77be86d","slug":"farmer-tractor-rally-accident-on-delhi-ito-farmer-body-postmortem-funeral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर रैली में मृत किसान के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, परिजन बोले-गोली लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर रैली में मृत किसान के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, परिजन बोले-गोली लगने से हुई मौत
Wed, 27 Jan 2021 03:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Jan 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
किसान का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किसान रैली के दौरान आईटीओ पर ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले किसान का बुधवार को रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली इलाके के डिबडिबा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान रवनीत सिंह (25) का शव मंगलवार की देर रामपुर लाया गया था।
अधिकारियों की अनुमति के बाद देर रात में ही उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को डिबडिबा भेज दिया गया था। बुधवार की सुबह से डिबडिबा गांव में यूपी और उत्तराखंड के किसान नेता और राजनीतिक दलों के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।
सभी ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया। रवनीत के परिजनों कहना है कि दिल्ली पुलिस ने गोली चलाई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि मौत की वजह सिर में चोट लगना है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने की वजह से रवनीत के सिर में चोट लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार की देर आईजी रमित शर्मा रामपुर पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह एडीजे बरेली अविनाश चंद्रा और कमिश्नर मुरादाबाद भी रामपुर पहुंच गए थे। अधिकारी पल-पल की घटना पर नजर रखे हुए थे और शासन को अपडेट देते नजर आए।

Trending Videos
रवनीत के अंतिम संस्कार के मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला, सपा नेता संतोष शर्मा, गुरुद्वारा नवाबगंज के सेवादार बाबा अनूप सिंह, किसान नेता हनीफ वारसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।