फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer's ruckus in Kisan Express, train stood for a quarter of an hour

किसान एक्सप्रेस में किसानों का हंगामा, सवा घंटे खड़ी रही ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer's ruckus in Kisan Express, train stood for a quarter of an hour
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय किसान सभा ने रोका ट्रेन किया हंगामा। अमर उजाला
मुरादाबाद। धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस में शुक्त्रस्वार देर रात किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ट्रेन के टीटीई पर यात्रियों से जुर्माने से ज्यादा रकम वसूलने और रसीद न देने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर बहस बढ़ती चली गई। ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन पर रात 10:15 बजे रुकी तो सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर खड़े हो गए।
विज्ञापन

टीटीई के खिलाफ नारेबाजी हुई। इस बीच मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जेके ठाकुर, आरपीएफ की टीम और मुरादाबाद के टीटीई स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं ट्रेन में तैनात टीटीई ने मुरादाबाद के स्टाफ को बताया कि किसानों के बिना टिकट होने पर उन्होंने जुर्माने की रसीद काट दी। इस बात पर किसान नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान तकरीबन सवा घंटे तक किसान एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। इससे अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जीआरपी और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों का कहना था कि टीटीई ने कई यात्रियों से ज्यादा रुपये वसूले हैं और रसीद नहीं दी। इस बात को लेकर टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला ट्रेन के स्लीपर कोच का है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी किसान लखीमपुर में चल रहे धरने से वापस लौट रहे हैं। फिरोजपुर के 400 से ज्यादा किसान इसी ट्रेन में सवार थे। किसानों ने उनके पास टिकट होने से इनकार किया है। मुरादाबाद में तैनात सीआईटी जोगिंदर पाल सिंह ने बताया कि किसानों को किसी तरह समझा.बुझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद 11:28 बजे ट्रेन मुरादाबाद से आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाने की टीम को नहीं नहीं लगी भनक
मुरादाबाद। स्टेशन पर काफी हंगामा होने के बावजूद जीआरपी थाने की टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी। थाने में तैनात स्टाफ का कहना था कि सोने हंगामे को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई। हालांकि जीआरपी के दरोगा और कुछ सिपाही मौके पर थेए इसके बावजूद थाने को जानकारी नहीं पहुंची।

वहीं किसान संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद रेलवे पुलिस ने टीटीई को बचाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने टीटी को मुरादाबाद स्टेशन पर उतार लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय किसान सभा ने रोका ट्रेन किया हंगामा। अमर उजाला

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय किसान सभा ने रोका ट्रेन किया हंगामा। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed