फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer hanged himself from a tree after consuming poison

Moradabad News: जहर खाने के बाद पेड़ से लटका था किसान, पत्नी की हुई थी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself from a tree after consuming poison
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के मल्लीवाला गांव के जंगल में बुधवार शाम महिला इंद्रो देवी की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। गला और मुंह दबाने के कारण इंद्रो देवी की दम घुटने से मौत हुई थी। जबकि किसान जहर खाने के बाद फंदे से लटका था। शरीर में जहर के लक्षण मिलने के बाद विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।
कांठ के पट्टी मोढ़ा गुलड़िया निवासी 55 वर्षीय किसान प्रेम सिंह सैनी बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपनी पत्नी इंद्रो देवी(50) के साथ मोपेड से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे थे। जानकारी मिलने पर किसान के बेटे दुष्यंत ने पड़ोसी गांव मिश्रीपुर निवासी अपने ससुर सूरज सिंह को खेत पर भेजा था, तब पता चला था कि प्रेम सिंह सैनी का शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटका हुआ है और करीब 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में उनकी पत्नी इंद्रो देवी मृत अवस्था पड़ी मिली थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर के पैनल में किए गए पोस्टमार्टम की डिजिटल वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्रो देवी की मुंह और गला दबाने के कारण दम घुटने से मौत हुई थी। जबकि प्रेम सिंह फंदे से लटकने से पहले ही जहर खा चुका था। हालांकि पुलिस की अब तक जांच पड़ताल में ये साफ नहीं हुआ है कि प्रेम सिंह ने पत्नी की हत्या की थी या नहीं। अभी इसमें ये भी साफ नहीं हुआ कि इसमें कोई और तो शामिल नहीं था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




रामगंगा तट पर एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
कांठ।
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर लाए गए। सुबह से ही घर में रिश्तेदारों व ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शाम करीब चार बजे दोनों शवों को पट्टी मौढ़ा स्थित आवास से एक ही अर्थी पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन गमगीन माहौल में शवों को रामगंगा तट पर ले गए, जहां एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के बड़े बेटे दुष्यंत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ ठाकुरद्वारा राजेश तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ योगेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जयदेव सिंह यादव भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं दंपती की मौत से उसके बड़े बेटे दुष्यंत, छोटे बेटे टीकम सिंह, पुत्रवधू कविता सहित सभी परिजनों सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed