{"_id":"6202c8f86b03a74bc5747e37","slug":"farmer-dies-due-to-magic-collision-thakurdwara-news-mbd418278116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरजननगर। मंगलवार को शरीफ नगर-सूरजनगर मार्ग पर पीपली मोड़ के पास मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरजन नगर निवासी मनोज कुमार (46) अपनी बाइक से शरीफ नगर जा रहे थे। रास्ते में शरीफ नगर-सूरज नगर मार्ग पर पीपली मोड़ के पास सामने से आ रहे चावल से भरे मैजिक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कई मीटर तक सड़क पर पर रगड़ती चली गई। साथ ही मैजिक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा घुसा। इसके बाद मैजिक ड्राइवर मैजिक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मैजिक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरजन नगर चौकी ले आई।
इस हादसे में घायल मनोज को राहगीरों ने पुलिस की सहायता से ठाकुरद्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। लेकिन उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। शाम को परिजनों ने मैजिक चालक के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करई। देर शाम तक मनोज का शव गांव नहीं पहुंचा था। परिजनों का कहना है पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव आएगा। मनोज की मौत से उसकी पत्नी चांदनी रानी, पुत्र अंकुश कुमार, भाई ओमेंद्र कुमार, अनुराग कुमार, अनुज कुमार का रो-रो कर बुरा हाल था।