{"_id":"5b15a2ae4f1c1ba36e8b6474","slug":"farmer-died-in-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान में झुके पेड़ के गिरने से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान में झुके पेड़ के गिरने से किसान की मौत
ब्यूरो अमर उजाला /पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान को आए हुए चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन इसका असर अब तक दिखाई दे रहा है। तूफान के दौरान झुके पेड़ सोमवार को एक किसान के ऊ पर गिर गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
पाकबड़ा के बहादुरपुर राजपूत गांव में धर्मेंद्र सिंह (40) परिवार के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि गत शुक्रवार को आए तूफान के कारण घर के बाहर खडे़ पेड़ झुके गए थे। सोमवार को शाम के वक्त धर्मेंद्र सिंह उन पेड़ों को हटवाने का काम कर रहे थे, इस दौरान ही पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबकर धर्मेंद्र की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी ममता और बच्चे शिवा, शक्ति और अनुराग हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र की मौत की सूचना पर ग्रामीण सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे।