फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fare of roadwase bus hike

दिल्ली तक एक, लखनऊ तक दो रुपये मंहगा हुआ रोडवेज का सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
fare of roadwase bus hike
मुरादाबाद। एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ने के कारण मुरादाबाद विभिन्न शहरों तक बस का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों को मुरादाबाद से लखनऊ तक सफर करने के लिए दो, दिल्ली के लिए एक रुपया अधिक देना होगा। जबकिमुरादाबाद से मेरठ, अलीगढ़, आगरा, हल्द्वानीऔर देहरादून के लिए किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसका कारण इन शहरों की सीमाओं पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी न होना है।
विज्ञापन

साथ ही जोया और ब्रजघाट टोल पर भी हाईवे निर्माणाधीन होने के कारण टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मुरादाबाद से लखनऊ तक रोडवेज की साधारण बस में किराया पहले 433 रुपये प्रति यात्री था। अब नई दरें लागू होने के बाद यात्रियों को 435 रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि दिल्ली के लिए किराया 235 रुपये से बढ़कर 236 रुपये हो गया है। एनएचएआई के निर्देशानुसार बस का टोल टैक्स एक तरफ से 40 रुपये बढ़ाया गया है। रोडवेज बस में 50 सीटें होती हैं, ज्यादातर बसों में कुछ सीटें खाली रहती हैं। 10 सीटों को खाली मानकर रोडवेज प्रबंधन ने प्रति यात्री एक रुपये किराया प्रत्येक टोल प्लाजा के हिसाब से बढ़ाया है। इससे रोडवेज को भी नुकसान नहीं हो रहा है। आरएम मुरादाबाद दीपक चौधरी ने बताया कि मुरादाबाद से ज्यादातर ट्रैफिक दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, बरेली, देहरादून और हल्द्वानी के लिए रहता है। सिर्फ दिल्ली, लखनऊ और बरेली के किराये में ही वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed