फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   family make againg councling

सास-ससुर की सेवा की शर्त पर महिला को मिला घर में प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
family make againg councling
मुरादाबाद। सास-ससुर से बुरा व्यवहार करने पर एक दंपती का 11 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। पति ने पत्नी को खुद से अलग कर दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इस मामले को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा। रविवार को काउंसलिंग के बाद दंपती साथ रहने को राजी हो गए हैं। उनके बीच का विवाद खत्म हो गया है। युवती ने लिखकर दिया है कि वह अब सास, ससुर से अच्छा व्यवहार करेगी। इसके अलावा छह अन्य मामलों में भी रविवार को समझौता कराया गया है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। यहां एक कालोनी में रहने वाले ठेकेदार की 11 साल पहले शादी हुई थी। ठेकेदार की पत्नी ने चंद रोज पहले एसएसपी से शिकायत कर बताया कि ससुराल में उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जब तक उसके माता, पिता थे तब तक उसने दहेज की मांग को पूरा किया लेकिन मां, पिता की मौत के बाद वह ससुरालियों की दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। जिस वजह से 11 नंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि इस मामले में काउंसलर गरिमा सिंह ने काउंसलिंग की तो पता चला कि दंपती के बीच विवाद की वजह दहेज नहीं बल्कि ठेकेदार के माता, पिता से उसकी पत्नी का बुरा व्यवहार करना और उनकी बात न मानना है। काउंसलिंग के दौरान पति ने कहा कि वह पत्नी से प्यार करता है और उसको साथ रखना चाहता है लेकिन शर्त ये है कि पत्नी उसके माता, पिता से अच्छा व्यवहार करे। काउंसलर ने बताया कि पति की शर्तों को पत्नी ने मान लिया है। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है। प्रभारी ने बताया कि रविवार को 16 परिवार के लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलर एमपी सिंह, गरिमा सिंह की मदद से काउंसलर किया गया है। जिसके बाद मझोला की नाजमा, प्रीति, संतोष कटघर की रुखसार, लक्ष्मी, संभल की बबली, अमरोहा की राजारानी के मामलों में समझौता हो गया है। अन्य मामलों में काउंसलिंग के लिए तारीख दी गई है। ज्यादातर मामलों में विवाद की वजह पति, पत्नी के बीच मामूली झगडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed