फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake CBI officer of Amroha has been arrested by Vadodara Railway Police of Gujarat

यूपी: सीबीआई अफसर बनकर घूम रहा अमरोहा का शख्स गुजरात से गिरफ्तार, दो फर्जी पहचान पत्र मिले

Tue, 06 Jul 2021 11:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Jul 2021 11:04 PM IST
सार

आईकार्ड बनाने वाले की गिरफ्तारी को वडोदरा रेलवे पुलिस अमरोहा पहुंची, लेकिन आरोपी उसके हत्थे नहीं चढ़ा। मंगलवार को वडोदरा रेलवे पुलिस की टीम एसआई परबत सिंह के नेतृत्व में अमरोहा कोतवाली पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वडोदरा रेलवे पुलिस ने मोहल्ला नल में छापे मारे। 
 

विज्ञापन
Fake CBI officer of Amroha has been arrested by Vadodara Railway Police of Gujarat
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

बगैर टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे अमरोहा के फर्जी सीबीआई अफसर को गुजरात की वडोदरा रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सीबीआई ऑफिसर के दो फर्जी पहचान पत्र मिले हैं। गिरफ्तार सीबीआई का फर्जी अफसर अमरोहा के कांकर सराय गांव का रहने वाला है। उसने नगर निवासी युवक से फर्जी आईकार्ड बनवाए थे। 
विज्ञापन


आईकार्ड बनाने वाले की गिरफ्तारी को वडोदरा रेलवे पुलिस अमरोहा पहुंची, लेकिन आरोपी उसके हत्थे नहीं चढ़ा। मंगलवार को वडोदरा रेलवे पुलिस की टीम एसआई परबत सिंह के नेतृत्व में अमरोहा कोतवाली पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वडोदरा रेलवे पुलिस ने मोहल्ला नल में छापे मारे। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि गुजरात की वडोदरा रेलवे पुलिस ने दो अप्रैल को हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस में बगैर टिकट यात्रा करते समय अमरोहा के कांकर सराय निवासी रियासत खान को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्तमान में वह नरेंद्र पार्क बिल्डिंग नंबर 3 ए नया नगर थाणे महाराष्ट्र में रहता है। वह बगैर टिकट बी-1 कोच में यात्रा कर रहा था। टिकट चेकिंग के दौरान उसने टीटीई एसडी सालयान को अपना परिचय सीबीआई ऑफिसर के रूप में दिया था। साथ ही सीबीआई का फर्जी आईकार्ड भी दिखाया था। 

शक के आधार पर टीटीई ने मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली, तो उसके पास के दिल्ली के लोधीनगर के पते पर सीबीआई ऑफिसर के और दो फर्जी आईकार्ड बरामद हुए। 

पूछताछ में सामने आया कि उसने सीबीआई ऑफिसर का फर्जी आईकार्ड अमरोहा नगर के मंगल बाजार मोहल्ला नल स्थित सब्बू उर्फ आफताब नाम के व्यक्ति से सौ रुपये में तैयार कराए थे। वडोदरा रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी सब्बू उर्फ आफताब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed