{"_id":"61390db98ebc3eb6c127c2c4","slug":"factory-supervisor-murdered-with-a-sharp-weapon-city-news-mbd401984390","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी सुपरवाइजर की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी सुपरवाइजर की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार रात फैक्टरी सुपरवाइजर की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में उनका शव पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग पर बकैनिया गांव के पास पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब दस बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बकैनिया गांव के पास कुछ लोगों ने सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में एक युवक की लाश पड़ी देखी थी। बराबर में ही स्कूटी खड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की जेबों की तलाशी ली। जिससे उसका आईडी कार्ड, मोबाइल व आधार कार्ड मिल गया। मृतक की पहचान संभल के असमोली निवासी जालेंद्र सिंह (31) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जालेंद्र सिंह के भाई गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि जालेंद्र एसईजेड स्थित दीवान इंडिया निर्यात फर्म में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। जालेंद्र की ड्यूटी छह बजे खत्म हो जाती थी, लेकिन वह ओवर टाइम भी करते थे। जिस कारण वह करीब नौ बजे फैक्टरी से निकले थे। रोज की तरह बुधवार को भी जालेंद्र सिंह रात नौ बजे फैक्टरी से निकले थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सात माह पहले भी हुआ था सुपरवाइजर पर हमला
जालेंद्र के भाई गजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 फरवरी 2021 की रात भी जालेंद्र पर हमला किया गया था। उस वक्त भी वह फैक्टरी से अपने घर लौट रहे थे। मढ़न खासपुर गांव के बीच सड़क किनारे जालेंद्र घायल हालत में पड़े मिले थे। उपचार कराने के बाद वह दोबारा ड्यूटी करने लगे थे। अब वह पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाशमपुर चौराहे के पास आंचल और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। जबकि जालेंद्र के भाई जोगेंद्र, गजेंद्र, रविंद्र और पंचम असमोली में ही रहते हैं।