{"_id":"5d5c52ac8ebc3e6c80565c50","slug":"factory-seal-city-news-mbd3191863132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर इलाके में निर्माणाधीन फैक्ट्री सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर इलाके में निर्माणाधीन फैक्ट्री सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर और मूंढापांडे थाने के बार्डर पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सीमा में अवैध रूप से बन रही एक फैक्ट्री को एमडीए के सचल दस्ते ने मंगलवार को सील कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी फैक्ट्री मालिक ने निर्माण कार्य नहीं रोका। जहां यह कार्रवाई की गई उसके आसपास के इलाके में भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। एमडीए जल्द उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक कटघर थाना क्षेत्र में एनएच - 24 पर अक्का डिलारी गांव के सामने उवैद द्वारा 2000 वर्ग मीटर के भूखंड पर बगैर किसी स्वीकृत मानचित्र के अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। करीब 500 वर्ग मीटर के इलाके में अवैध निर्माण किया जा चुका था। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी भूखंड स्वामी ने भूतल का निर्माण पूरा कर लिया। वीसी अरुण कुमार के आदेश पर मंगलवार को एमडीए के सचल दस्ते ने पुलिस की मदद से इस अवैध निर्माण को सील कर दिया। कटघर इलाके में पहले से अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। मझोला, गलशहीद और मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। मझोला के जयंतीपुर ढक्का इलाके में लगातार हो रहे अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण अभी तक कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।