{"_id":"603d59138ebc3ee63965dcb1","slug":"facilitiate-to-special-back-students-in-polytechniche-city-news-mbd381443625","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल बैक के विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल बैक के विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक और फार्मेसी के स्पेशल बैक की परीक्षा के विद्यार्थियों को इस बार सहूलियत रहेगी। अभी तक इन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता था, लेकिन विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मुरादाबाद में पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि परीक्षा संबंधी तैयारियां की जा रही हैं।
12 से 23 मार्च तक ऑड सेमेस्टर (एक, तीन और पांच) परीक्षा और 12 मार्च से 27 मार्च तक स्पेशल बैक परीक्षा प्रस्तावित हैं। प्रधानाचार्य तजम्मुल अफजाल ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक में करीब 85 फीसदी विद्यार्थी पूर्वांचल से हैं। विद्यार्थी पांच मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। नौ मार्च से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभी तक पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी ही स्पेशल बैक परीक्षा देते थे, लेकिन इस सत्र में पहली बार फार्मेसी के विद्यार्थी भी स्पेशल बैक परीक्षा में बैठेंगे। क्योंकि मुरादाबाद जनपद में पहली बार फार्मेसी का पहला बैच पास आउट हुआ है। तजम्मुल अफजाल के अनुसार पश्चिमी जोन में प्राविधिक शिक्षा परिषद मेरठ और गाजियाबाद को ही परीक्षा केंद्र बनाती थी। इससे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को परीक्षा देने जाने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए पहली बार मुरादाबाद के राजकीय पॉलीटेक्निक को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा आगरा और मेरठ भी परीक्षा केंद्र हैं, जबकि गाजियाबाद को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है।
स्पेशल बैक क्या है
जो विद्यार्थी अंतिम सेमेस्टर में उत्तीर्ण कर लेते हैं, लेकिन एक या दो प्रश्नपत्र में वह उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उनको उत्तीर्ण की अंक तालिका नहीं मिल पाती है। उन विद्यार्थियों को उसी सत्र में विशेष रूप से बैक परीक्षा की अनुमति देकर उत्तीर्ण होने का एक मौका दिया जाता है।