{"_id":"62290ec55387441931535593","slug":"f-i-try-to-disturb-the-counting-of-votes-i-will-see-the-administration-gurjar-moradabad-news-mbd4211329159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का वीडियो वायरल: मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश की तो प्रशासन को देख लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का वीडियो वायरल: मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश की तो प्रशासन को देख लूंगा
Thu, 10 Mar 2022 06:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:57 AM IST
सार
मतगणना से ठीक एक दिन पहले सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मुखिया गुर्जर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है। इसकी बौखलाहट से भाजपा चुनाव में गड़बड़ी कराने की तैयारी कर रही है। प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हसनपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुखिया गुर्जर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में वो प्रशासन को चेतावनी देने के अंदाज में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यदि मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश की तो मेरे पास भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ होगी। प्रशासन को देख लूंगा। उन्होंने मेरठ, दिल्ली व हसनपुर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भारी तादाद में मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
बृहस्पतिवार 10 मार्च को मतगणना होगी। मतगणना से ठीक एक दिन पहले सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मुखिया गुर्जर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है। इसकी बौखलाहट से भाजपा चुनाव में गड़बड़ी कराने की तैयारी कर रही है। प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है।
विज्ञापन
वीडियो में वो मेरठ, दिल्ली व हसनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता और समर्थक भारी तादाद में बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं अंदर मतगणना में रहूंगा। यदि इस दौरान प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश की गई तो मैं हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहूंगा। कहा कि पहले भी मैं प्रशासन से कई बार भिड़ चुका हूं।
मालूम रहे कि चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तीन मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि उसे मुखिया गुर्जर के वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है।