फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   extra electric rostring in village

गांवों में पांच घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती, अधिकारी कह रहे - सब ठीक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
extra electric rostring in village
मुरादाबाद। देशभर में कोयले के संकट के बीच मुरादाबाद जनपद में भी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गांवों में पांच घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती हो रही है। इसके बावजूद अधिकारी वास्तविक स्थिति पर पर्दा डाल रहे हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि गांवों में 18 घंटे सप्लाई मिल रही है। वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ताओं को अतिरिक्त कटौती के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इस पर उपभोक्ता परेशान होकर जेई को फोन करते हैं लेकिन जेई का फोन नहीं लगता। गांवों में इस अघोषित कटौती की शुरूआत पांच अक्तूबर से हुई है। पहले दिन दो घंटे फिर तीन घंटे और अब स्थिति यह है कि चार से पांच घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती की जा रही है। विभागीय विवरण के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रांतों को नार्दर्न ग्रिड सप्लाई होती है। जो केंद्र विद्युत बनाकर ग्रिड को भेजते हैं उनकी स्थिति बेहद खराब है। हरदुआगंज प्लांट में एक दिन, अनपरा में दो दिन, परीछा में आधे दिन और ओबरा में दो दिन का कोयला शेष है। यदि कोयले की सप्लाई नहीं हुई तो ये केंद्र बंद हो सकते हैं। इससे प्रदेश का 5500 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हुआ है। जबकि कुल 22000 मेगावाट की आवश्यकता प्रतिदिन होती है। पश्चिमांचल के मुरादाबाद सहित सभी जनपदों में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद मुरादाबाद जोन के अधिकारी उल्टा राग अलाप रहे हैं। गांवों में सप्लाई का निर्धारित शेड्यूल 18 घंटे का है लेकिन वर्तमान में 13 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को इन गावों में शाम 05.45 से रात 09.45 तक हुई कटौती
मुरादाबाद। सोमवार को मुरादाबाद के कई गावों में शांम पांच बजकर 45 मिनट से रात नौ बजकर 45 मिनट तक इमरजेंसी रोस्टिंग की गई। इसमें भीकनपुर, अगवानपुर, छजलैट, दलपतपुर, मूंढापांडे, गोट, अक्का डिलारी, मनकरा, भीत खेड़ा, रौंडा-झौंडा, बेरुआ, सरकड़, अफजलपुर, करनपुर, सरदारनगर, सिरसवां गौड़, निवाड़खास, भगतपुर, उधमावाला, रतनपुर, कुंदरकी आदि गांवों में इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंताओं के नंबर स्विच ऑफ
मुरादाबाद। गांवों के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र के अवर अभियंता का नंबर हमेशा स्विच ऑफ आता है। इससे गांव वालों को छोटी छोटी परेशानी होने पर बिजलीघर जाना पड़ता है। सोमवार को भी मैनाठेर, कुंदरकी, जरगांव, मुबारकपुर, रतनपुर, गढ़ी सलेमपुर, कांठ, चौधरपुर, समाथल आदि गांवों के अवर अभियंताओं का फोन नंबर रोस्टिंग के समय बंद था।

मुख्य अभियंता बोले सप्लाई सामान्य
छह अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक देहात क्षेत्र में अतिरिक्त बिजली कटौती की गई, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। पिछले दो दिन से गावों में भरपूर सप्लाई मिल रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को 18 घंटे और ट्यूबबेल पर 10 घंटे सप्लाई दी जा रही है।
- पंकज, मुख्य अभियंता मुरादाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed