फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters said that the drivers' strike caused huge losses

Moradabad News: निर्यातकों ने कहा कि चालकों की हड़ताल से बहुत नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Exporters said that the drivers' strike caused huge losses
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ट्रक और बस ड्राइवर संगठन की हड़ताल से निर्यातक भी चिंतित हो गए हैं। निर्यातकों का कहना है कि हड़ताल से निर्यात और फैक्टरियों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इस मामले में निर्यातकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने के लिए कहा है।

निर्यातकों की संस्था एस के जनरल सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल का कहना है कि उनकी फैक्टरियों के मजदूर दूर दराज से प्राइवेट वाहनों के माध्यम से आते हैं। फैक्टरी के माल भी बाहर से मंगाए जाते हैं। चालकों की हड़ताल से निर्यात पर काफी प्रभाव पड़ेगा। अब निर्यात का समय 26 जनवरी तक आएगा। ऐसी स्थिति में कारोबार प्रभावित होगा। दो दिन बाद शहर के निर्यातक मुख्यमंत्री से बात करने के लिए जाएंगे। इस मामले में निर्यातक मुख्यमंत्री से समस्या का समाधान करने के लिए चर्चा करेंगे। इस बारे में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चैप्टर चेयरमैन गोपाल मेहता ने बताया कि चालकों की हड़ताल से कोरियर के वाहन प्रभावित होंगे। निर्यात को काफी प्रभाव पड़ेगा। सरकार को विकल्प तलाशना चाहिए। जनता को काफी परेशान होना पड़ेगा। आज दिल्ली की बसें भी प्रभावित हुई हैं। हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल का कहना है कि हड़ताल ज्यादा खिंचेगी तो निर्यात प्रभावित होगा। इसी प्रकार अन्य निर्यातकों ने ट्रक और बस की हड़ताल पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed