{"_id":"6ac16a95df6cbec8c4015d97","slug":"exporters-demand-hike-in-rodtep-rates-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-1007690-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निर्यातकों ने उठाई रोडटेप दर बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निर्यातकों ने उठाई रोडटेप दर बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यात कारोबार में आ रही चुनौतियों को लेकर एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आईसीडी (इनलैंड कंटेनर डिपो) के सहायक आयुक्त रमेश कुमार व्यास से मुलाकात की। निर्यातकों ने कंटेनर किराये में राहत देने और मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों की रोडटेप दर बढ़ाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में निर्यातकों पर कंटेनर का किराया भी अतिरिक्त बोझ बन रहा है। ऐसे में किराये में कटौती कर निर्यातकों को राहत दी जानी चाहिए।
एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हस्तशिल्प उत्पादों पर रोडटेप की 0.50 फीसदी दर का मुद्दा भी उठाया। एसोसिएशन ने कहा कि टेक्सटाइल मंत्रालय के अधीन आने वाले अन्य उत्पादों की तुलना में मुरादाबाद के हस्तशिल्प को काफी कम दर का लाभ मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने रोडटेप दर बढ़ाने की मांग की। सहायक आयुक्त रमेश कुमार व्यास ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कंटेनर मूवमेंट में कमी आई है।
इसके पीछे वैश्विक आर्थिक संकट और अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को भी कारण बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आईसीडी स्तर से कंटेनर मूवमेंट में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एसोसिएशन से इस संबंध में मेमोरेंडम देने को कहा और उसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन जल्द ही टेक्सटाइल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी प्रस्तुतीकरण देने की तैयारी कर रही है। प्रतिनिधिमंडल की ओर से रमेश कुमार व्यास को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव विशाल अग्रवाल, पैट्रन राजीव भांडुला, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल और डायरेक्टर हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।