फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Export firm employee hanged himself to death

निर्यात फर्म के कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Export firm employee hanged himself to death
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में एक निर्यात फर्म के कर्मचारी विजय कुमार प्रजापति ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदे पर लटका मिला। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजय की मौत की वजह फंदे पर लटकने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कहा कि अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर गली नंबर चार निवासी विजय कुमार प्रजापति (34) निर्यात फर्म में कंप्यूटर आपरेटर था। उनकी पहली पत्नी की दो साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे 10 वर्षीय बेटा विक्रांत और आठ वर्षीय बेटी राधिका है। जून में विजय ने अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी मंजू से दूसरी शादी की थी। उसकी पहले से एक बेटी है। मंजू के भाई की शादी है। इसमें शामिल होने के लिए वह मायके चली गई थी। घर में मां लीलावती और बच्चे विक्रांत तथा राधिका ही थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद विजय कुमार अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे महिला लीलावती की नींद खुल गई। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका बेटा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। पति की मौत की खबर मिलने पर मंजू भी अपने मायके वालों के साथ ससुराल आ गई। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed