{"_id":"7dc819620599313dbd1a6b1a88c7c635","slug":"expiry-injection-found-in-operation-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटी में मिला एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटी में मिला एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। लखनऊ से आई नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर दी। टीम ने करीब डेढ़ घंटे में अस्पताल की ओटी, लेबर रूम, एसएनबीसीयू और जनरल वार्ड का जायजा लिया।
इस दौरान टीम को ओटी में एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन मिला। वहीं लेबर रूम के बाहर अव्यवस्था मिली। जबकि जनरल वार्ड में गैरजरूरी तीमारदारों की भीड़ दिखी। नेशनल हेल्थ मिशन की सपोर्टिंग सुपर विजन की नोडल अधिकारी डा. उषा गंगवार के नेतृत्व में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर जमाल वासी और कंसलटेंट अभिषेक यादव की टीम शनिवार महिला अस्पताल पहुंची। सबसे पहले टीम सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनबीसीयू) पहुंची।
जहां नन्हीं जान के इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया। यहां टीम को सबकुछ ओके मिला। इसके बाद टीम लेबर रूम में दाखिल र्हुई। यहां लेबर रूम के बाहर अव्यवस्था मिली। लोगों को बेरोकटोक आवाजाही थी। बाद में टीम ने आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। ओटी में साफ-सफाई बेहतर दिखी।
विज्ञापन
लेकिन इमरजेंसी ट्रे में टीम को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन मिला। इस इंजेक्शन का यूज प्रसव के दौरान किया जाता है। अस्पताल से निकलते समय टीम जनरल वार्ड में गई। जहां मरीज कम तीमारदार अधिक मिले। साथ ही गंदगी भी मिली। बाद में टीम मूंढापांडे पीएचसी का निरीक्षण का निरीक्षण करते हुए लखनऊ रवाना हो गई।