फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   expected to be a business of 1000 crore

एक हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद के साथ समाप्त हुआ आईएचजीएफ फेयर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
expected to be a business of 1000 crore
मुरादाबाद। यह अभिनव प्रयोग काफी सफल रहा। वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित किया गया आईएचजीएफ दिल्ली फेयर लगभग एक हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद के साथ रविवार को समाप्त हो गया। इस फेयर की सफलता से निर्यातकों के चेहरे खिले हैं क्योंकि इसे विभिन्न देशों के साढ़े सात हजार बायर्स ने विजिट किया।
विज्ञापन

इसी माह की 13 जुलाई से शुरू हुए इस फेयर में निर्यातकों, बाइंग एजेंटों एवं बायर्स ने खूब उत्साह दिखाया। सकारात्मक पक्ष यह रहा कि विभिन्न स्टॉल्स पर नए बायर्स दिखे। ईपीसीएच की बेहतर प्लानिंग का नतीजा रहा कि मेला अच्छे भविष्य का खाका खींच गया। फेयर अध्यक्ष नीरज खन्ना ने बताया कि इसमें साढे़ सात हजार बायर्स आए जिनमें से पांच हजार से ज्यादा ने इंक्वायरी की। इसके बाद अब आर्डर आने शुरू होंगे और उम्मीद यह है कि एक हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार इस फेयर से मिलेगा। मुरादाबाद को ही तीन सौ से पांच सौ करोड़ के आर्डर मिलने की आस है। ईपीसीएच महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि फेयर का परिणाम सुखद रहा है। कुल कितनी इंक्वायरी आईं इसके लिए फीड बैक चल रहा और शत प्रतिशत जानकारी मिलने में अभी समय लगेगा पर यह तय है कि मेला बेहतर संभावनाओं का मंच तैयार कर गया है।
विज्ञापन

अमेरिका के लिए आज 11 बजे तक खुला रहेगा फेयर
भारतीय समयानुसार रविवार रात नौ बजे फेयर समाप्त हो गया लेकिन अमेरिका में समय अलग है। इसके हिसाब से सोमवार सुबह 11 बजे तक अमेरिकी उद्यमियों के लिए फेयर चलता रहेगा। हालांकि बायर्स तो बाकी भी इसमें इस समय तक हिस्सा ले सकेंगे पर प्रदर्शन का अधिकार केवल स्थानीय और अमेरिकियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेयर को मिला अवार्ड
इस फेयर को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंसी अवार्ड दिया गया। इस पर निर्यातकों ने खुशी जताई है। यस चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने कहा कि इस अवार्ड ने इस फेयर की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं। एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि फेयर बहुत ही शानदार रहा। इसमें नए उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया जाना बेहद ही प्रेरणादायी साबित होगा। ईपीसीएच उपाध्यक्ष नवेद उर्रहमान ने कहा क मेला कारोबार की नई राह खोलेगा और यह बेहद सफल रहा है।

अजय शंकर मेमोरियल अवार्ड दिए
अजय शंकर मेमोरियल अवार्डों की घोषणा शनिवार को ही कर दी गई थी पर अंतिम दिन इनका वितरण हुआ। ईपीसीएच महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि आठ उत्पाद श्रेणियों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज तीन कैटेगरी में अवार्ड्स दिए गए। इन श्रेणियों में डेकोरेटिव एंड गिफ्ट, हाउसवेयर टैबल ,ग्लास की कलाकृतियों, फर्नीचर, होम फर्निशिंग एंड मेडअप, कालीन-रग्स और फ्लोरिंग्स, लैंप एंड लाइटिंग एसेसरीज, और फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज शामिल हैं। बाथरूम एसेसरीज, बैग्स एंड एसेसरीज, मोमबत्तियों, अगरबत्तियों और गिफ्ट रैप एंड रिबन्स की श्रेणियों में दो कैटेगरी यानी गोल्ड और सिल्वर के अवार्ड्स दिए गये। ईपीसीएच के चेयरमैन रवि के पासी ने कहा कि अजय शंकर मेमोरियल अवार्ड पूर्व हस्तशिल्प विकास आयुक्त स्वर्गीय अजय शंकर की स्मृति में शुरू किया गया था। हस्तशिल्प और गिफ्ट मेले को शुरू कराने में उनका अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed