{"_id":"5d06a6298ebc3e4315133cff","slug":"ex-mla-mukul-upadhyay-relative-killed-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के साढ़ू का सगे भाई ने किया कत्ल, रॉड मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के साढ़ू का सगे भाई ने किया कत्ल, रॉड मारकर उतारा मौत के घाट
Mon, 17 Jun 2019 01:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
मृतक सौरभ शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ महानगर के प्रमुख हार्डवेयर कारोबारी घराने से ताल्लुक रखने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा (30) की रविवार देर रात सिर में पंखे के स्टैंड की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सगे बड़े भाई बजरंग दल में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक शर्मा उर्फ चंचल पर है।
विज्ञापन
हत्या के मूल में दोनों भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद बताया गया है। खास बात यह है कि मृत सौरभ शर्मा पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल उपाध्याय के सगे साढ़ू थे। इस खबर पर पुलिस प्रशासनिक अमले में भी अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी, एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी थी, जबकि एक टीम आरोपी की तलाश में भागदौड़ कर रही थी।
विज्ञापन
सासनी गेट के जयगंज पीली कोठी निवासी महंत चंद्रशेखर शर्मा का हार्डवेयर एक्सपोर्ट का पुराना और बड़ा काम है। इनकी एक फैक्ट्री जयगंज में पुराने घर के पास है, जबकि एक फैक्ट्री तालानगरी औद्योगिक एरिया में है। चंद्रशेखर शर्मा औद्योगिक एसोसिएशन के पूर्व में अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
उनके पांच बेटों में चार विवाहित थे, जिनमें चौथे नंबर के सौरभ शर्मा की शादी पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मुकुल उपाध्याय की साली लिली पाठक पुत्री प्रकाश पाठक निवासी रामलीला मैदान हाथरस संग हुई थी। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार कुछ समय पहले तक तो चंद्रशेखर के सभी बेटे पिता के कारोबार में ही हाथ बंटाते आ रहे थे। मगर अब कुछ समय से सौरभ और उसके सबसे बड़े भाई अभिषेक शर्मा उर्फ चंचल में बंटवारे को लेकर विवाद होने लगे थे।
मृतक सौरभ शर्मा की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ और उसकी पत्नी लिली का चंद्रशेखर पर आरोप था कि वह अपना पूरा कारोबार व संपत्ति सबसे बड़े बेटे अभिषेक को ही सौंपते जा रहे हैं। कुछ माह पहले घर में विवाद हुआ था, उस समय सौरभ की सास भी यहां आई थीं और सार्वजनिक रूप से तय होने पर चंद्रशेखर शर्मा ने सौरभ को 20 लाख रुपये देकर जयगंज वाले हिस्से में ही ताले का काम शुरू कराया था।
वह घर में ही परिवार से अलग भी रहने लगा था। पुलिस के अनुसार इसके बाद भी दोनों भाइयों में मतभेद कम नहीं हो रहे थे। सौरभ का कहना रहता था कि जो रकम मिली है, वह बेहद कम है, जबकि बड़े भाई ने काफी बड़ा हिस्सा पिता से ऐंठ रखा है। रविवार रात करीब 9 बजे इसी विवाद के चलते अभिषेक सौरभ के पास उसके घर के पास ही बने कारखाने पर पहुंचा।
जहां दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी अभिषेक अपने साथ लेकर गया था। जहां विवाद के दौरान दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने उसे वहां पड़ी मिली पंखे के स्टैंड की रॉड सिर में मार दी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा और आरोपी व उसके साथ आया युवक वहां से भाग गए।
इस सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी अभिषेक आदि भी पहुंच गए। रोती बिलखती पहुंची सौरभ की पत्नी लिली खुलकर अपने ससुर पर बड़े बेटे अभिषेक का पक्ष लेने व अभिषेक पर हत्या करने का आरोप लगा रही थी।

यह हत्या दो भाइयों के बीच रकम के बंटवारे को लेकर हुई है। बड़े भाई अभिषेक ने छोटे भाई सौरभ को सिर में पंखे के स्टैंड से चोट पहुंचाकर मारा है। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
- आकाश कुलहरि, एसएसपी
- आकाश कुलहरि, एसएसपी