फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ex co ale hasan send letter to president

आले हसन ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर कहा आत्महत्या कर लूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ex co ale hasan send letter to president
रामपुर। सांसद आजम खां करीबी पूर्व सीओ आले हसन ने राष्ट्रपति को पत्र भेज कर रामपुर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी है। आले हसन का पत्र राष्ट्रपति कार्यालय से मार्क होकर रामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के पास आया है।
विज्ञापन

आले हसन रामपुर में दरोगा से लेकर सीओ के पद पर तैनात रहे हैं। उनको आजम खां का करीबी माना जाता है। सीओ से पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी का पद संभाल लिया था। पूर्व सीओ आले हसन के खिलाफ पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज कर रखे हैं। आलियागंज के 26 किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में उनके खिलाफ सांसद आजम खां के साथ 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा यतीमखाना, डूंगरपुर, क्वालिटी बार सहित अन्य कई मामलों में उनके खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद से आले हसन भूमिगत चल रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है। इतने सारे मुकदमे दर्ज होने के बाद सीओ आले हसन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की है। पुलिस की नौकरी के दौरान अपनी उपलब्धियों का हवाला देते हुए उन्होंने रामपुर के एसपी डॉ. अजयपाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने आत्महत्या करने की बात कही। साथ ही कहा है कि इसके लिए रामपुर के एसपी जिम्मेदारी होंगे। आले हसन का यह पत्र राष्ट्रपति भवन से मार्क होकर रामपुर के डीएम-एसपी के पाया है। एसपी डॉ. अजयपाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आले हसन के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उनका पुख्ता आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed