फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ex cm akhilesh yadva told

आजम बाहर होते चुनाव का नजारा कुछ और होताः अखिलेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
ex cm akhilesh yadva told
रामपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मिलक विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों का मुद्दा उठाया तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा उद्योगपतियों और अमीरों की हितैषी है गरीबों की नहीं।
विज्ञापन

शाहबाद-आंवला मार्ग पर एक मैदान में हुई जनसभा के लिए अखिलेश यादव दोपहर करीब पौने बारह बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हम आजम खां के बिना चुनाव प्रचार कर रहे हैं, अगर वो होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, ऐसे मुकदमे ज्यादा दिन नहीं चलते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा को लैपटॉप और स्मार्टफोन चलाना तक नहीं आता और वो बांटने की बात कर रहे हैं, बताइए रामपुर में कितने युवाओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन मिला। कहा कि सपा सरकार में दिए गए लैपटॉप अब तक चल रहे हैं। कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं वो क्या कंप्रेशर हैं, वो कुछ नहीं जानते। कहा कि हम फौज में नौकरी निकालकर और रोजगार देकर भाजपा की गर्मी निकालेंगे।
विज्ञापन

कहा कि नई संसद बनाई जा रही है इसके बाद भाजपा संविधान भी नया बना देगी। कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है। आपकी लड़ाई संविधान बचाने की है। कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कि हवा किस ओर चल रही है और भाजपा की हवा खराब है। कहा कि भाजपा का सफाया होगा क्या इसकी शुरुआत रामपुर से करेंगे। कहा कि रामपुर में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी। अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन, नोटबंदी का भी जिक्र किया। कहा कि सपा सरकार बनने पर किसान स्मारक बनेंगे। गन्ना भुगतान के लिए अलग से फंड बनाएंगे। भाजपा का नाम भारतीय झूठी पार्टी होना चाहिए। कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया है। कहा कि बिजली का बिल जब मिलता है तो करंट लगता है या नहीं, लेकिन सपा सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। कहा कि पंचायत चुनाव भी पुलिस-प्रशासन के बल पर बेईमानी से जीता गया, जनता ने तो तभी जवाब दे दिया था। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज की यात्रा कराने की बात कहकर हवाई जहाज, एयरपोर्ट, पानी के जहाज और बंदरगाह तक बेच दिए। रेलवे स्टेशन और ट्रेन भी बेच देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
बिना नाम लिए औलख पर साधा निशाना
रामपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केमरी में हुई जनसभा में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पर बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा कि कोई मंत्री हैं जलशक्ति वाले उनका पहला परिचय हमें टीवी पर मिला, उन्हें राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत के बारे में पता नहीं था। कहा कि उनसे सिफारिश कर ली तो काम के डबल दाम खर्च करने पड़ते हैं। संवाद
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed