{"_id":"620ab62b350559597a2636d1","slug":"evms-malfunctioned-at-many-places-uproar-moradabad-news-mbd418890068","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर ईवीएम हुई खराब, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर ईवीएम हुई खराब, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय और कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथों में लगी ईवीएम अचानक खराब हो गई। दोनों बूथों पर कई बार ऐसा हुआ। इससे बूथों पर वोटिंग रुक गई। इस पर मतदाताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर बाद टेक्नीशियन ने मशीनों को ठीक किया। इसके बाद वोटिंग शुरू हुआ।
नगर पंचायत अगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय में 11 बूथ और कन्या जूनियर हाईस्कूल में साथ बूथ बने थे। सोमवार सुबह बूथों पर मतदान शुरू हुआ। करीब 9 बजे कन्या जूनियर हाई स्कूल में बूथ 379 में लगी ईवीएम अचानक खराब हो गई। पीठासीन अधिकारी ने मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। दोपहर में फिर से ईवीएम खराब हो गई। काफी देर तक मतदान रुकने पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम ठीक कराकर लोगों के गुस्से को शांत किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के बूथ 364 में लगी ईवीएम अचानक दो बार खराब हुई। इससे वहां भी वोटिंग रुक गई। टेक्नीशियन ने मशीन को ठीक कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार ने बताया कि मशीन की बैटरी में दिक्कत थी, जिस वजह से कुछ देर वोटिंग रुक गई थी। जल्द ही उसको बदलवाकर ठीक कर दिया गया था।