{"_id":"620ab6df091c9b7f3c2fa522","slug":"evms-kept-in-the-strong-room-late-at-night-amid-tight-security-moradabad-news-mbd4188901123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी के साथ मंडी समिति रोड पर शाम से जाम लगना शुरू हो गया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा मतदान के बाद लाई गई ईवीएम को मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में रखे जाने का कार्य देर रात तक चलता रहा। बाहर से आए पुलिस बल की वापसी को लेकर दिल्ली रोड पर बसों के खड़ा किए जाने से भी लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
एक-एक कर पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ वाहन से मंडी समिति पहुंचती रहीं। इससे चौधरी चरणसिंह चौक से लेकर मंडी समिति रोड पर पोलिंग पार्टियों के वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति शाम को बन गई। पीठासीन अधिकारी मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम में एक-एक कर ईवीएम जमा करते रहे। एडीएम (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह की देखरेख में स्ट्रांग रूम पर तैनात कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक ईवीएम को ठीक से चेक करने तथा विधानसभा क्षेत्र व बूथवार उसका मिलान करने के बाद ही जमा की गईं।
उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां रात दस बजे तक वापस आ गई थीं। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों द्वारा लाई गई ईवीएम का मिलान आदि के बाद ही उसे कड़ी सुरक्षा के बाद स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया है। एडीएम ने बताया कि मतदान के बाद प्राप्त ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखवा दी गई है। एडीएम (प्रशासन) ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां मंडी समिति लौट आई हैं। रात 12 बजे तक 80 फीसदी से अधिक वोटिंग मशीन जमा हो चुकी थी। ईवीएम की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ-साथ वहां कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
--