{"_id":"628aa0d8173e3859321df4b0","slug":"every-fourth-school-in-the-district-does-not-yet-have-its-own-website-city-news-mbd428949657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर चौथे विद्यालय के पास अभी नहीं है अपनी वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर चौथे विद्यालय के पास अभी नहीं है अपनी वेबसाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के तहत डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों को 18 मई तक वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक अपने जनपद में हर चौथे विद्यालय की अपनी वेबसाइट नहीं बन पाई है। कुल 435 विद्यालयों में से 94 विद्यालयों की बेबसाइट नहीं है। इस संबंध में शनिवार को डीआईओएस ने वित्तविहीन विद्यालयों की समीक्षा बैठक की और उन्हें वेबसाइट बनाने की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के लिए बनाई गई सौ दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की वेबसाइट बनाने और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी 435 विद्यालयों को 18 मई तक वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन शनिवार तक मुरादाबाद में 345 वित्तविहीन विद्यालयों में से 86 की, 38 राजकीय विद्यालयों में से छह की और 54 अशासकीय विद्यालयों में से दो विद्यालयों की वेबसाइट नहीं बनी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को पारकर इंटर कॉलेज में वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक की। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे के अनुसार कुछ प्रधानाचार्यों को वेबसाइट बनाने के निर्देशों की स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि उन्हें वेबसाइट किस तरह से बनवानी है। इसलिए बैठक कर प्रधानाचार्यों को बताया गया है कि उन्हें वेबसाइट पर विद्यालय की स्थापना, छात्र संख्या, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों के नाम, उनके विषय, उनकी ईमेल आईडी, विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर और अतिरिक्त सुविधाओं, गतिविधियों सहित सभी जानकारियां देनी हैं, ताकि माध्यमिक शिक्षा परिषद में यदि किसी विद्यालय से संबंधित जानकारी अधिकारियों को जाननी हो तो वह वेबसाइट से ले लें। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों की ईमेल आईडी भी अनिवार्य रूप से बनवानी हैं। बोर्ड इस बार विद्यार्थियों को घर बैठे परिणाम देने की योजना बना रहा है। इसके अलावा परिषद से आने वाली विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी भी उनकी ईमेल आईडी पर भेज दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट और ई-मेल आईडी बनवाने का उद्देश्य बोर्ड और शिक्षक-विद्यार्थियों के बीच सुगम संवाद स्थापित करना है।
ब्लॉकवार की जाएगी बैठक
विद्यालयों को वेबसाइट बनवाने में देरी न हो, इसके लिए विभाग ने ब्लॉकवार बैठक करने की भी योजना बनाई है। इसमें महानगर मुरादाबाद बालक-बालिका, मुरादाबाद ग्रामीण, भगतपुर टांडा, मूंढापांडे की बैठक 24 मई को, ठाकुरद्वारा, डिलारी, बिलारी और कुंदरकी की बैठक 25 मई को और छजलैट ब्लॉक के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक 26 मई को की जाएगी।