फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Even after increasing the cases, the health department could not increase the sampling

केस बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं बढ़ा पाया सैंपलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Even after increasing the cases, the health department could not increase the sampling
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बाद एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मुरादाबाद में सक्रिय केसों की संख्या आठ हो गई है। बढ़ते केसों की वजह से प्रदेश सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सघन निगरानी और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जिले में तीसरी लहर के मुकाबले सैंपलिंग आधी हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को बीते दो माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन पिछले दिनों से मुरादाबाद में नए केस भी आने लगे हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीज आठ हैं। तीसरी लहर के दौरान जनपद में प्रतिदिन एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट के माध्यम से तीन हजार व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण की जांच की जाती थी, लेकिन वर्तमान में 15 सौ व्यक्तियों की ही जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में बाहर से आने वाले यात्रियों की निगरानी कर सैंपल लिए जा रहे हैं। टीमों को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर खांसी के मरीजों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed