फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   established baba neeb karori

हवन-पूर्ण आहुति के साथ बाबा नीब करौरी महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
established baba neeb karori
मुरादाबाद। श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम गांव उमरी सब्जीपुर में धूमधाम से बाबा नीब करौरी स्मृति का सातवां उत्सव मनाया गया। बृहस्पतिवार को पांचवें दिन प्राण प्रतिष्ठा और हवन की पूर्ण आहुति के साथ उत्सव का समापन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा और विनय चालीसा का भी पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने महाआरती की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

सुबह यज्ञाचार्यों ने सभी दस दिशाओं से, चारों वेदों से, नवग्रह देवताओं, इष्ट देवताओं का आह्वान किया। पूजन करने के दौरान लगातार मंत्रोचार किया जाता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारों और हवन सामग्री की खुशबू से पूरा परिसर भक्तिमय हो रहा था। इसके बाद यज्ञाचार्यों ने भगवान गणेश, श्रीराम दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा, मां काली, बालाजी महाराज, बाबा नीब करौरी महाराज सहित सभी भगवान को जगाया, क्योंकि बुधवार को इन सभी भगवान का शय्यादिवास था। काशी के आचार्य डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने हवन कराया। उनके साथ पंडित सुरेंद्र शुक्ल, पंडित राजकिशोर त्रिपाठी, पंडित रामललित पांडेय, पंडित कन्हैया त्रिपाठी, पंडित विवेक दुबे, पंडित कमलेश पांडेय, पंडित आलोक शुक्ल ने पांच कुंडीय महायज्ञ करवाया। इस पांच दिवसीय उत्सव में 1.51 लाख आहुतियां दी गईं। हवन में पूर्ण आहुति की गई। इसके बाद लगभग 21 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया। बाद में सभी को अलग से भी प्रसाद वितरित भी किया गया। पंडित राजकुमार गोस्वामी ने श्री हनुमान चालीसा और विनय चालीसा का पाठ किया। भगवान हनुमान, शिवजी और माता के दुर्गा देवी के भजन सुनाए गए। उन्होंने मेरा कोई न सहारा बिन तेरे गुरुदेव संवरिया मेरे, बाबा मेरा काम करोगे क्या लोगे, सिर पर हाथ रखोगे बोलो क्या लोगे, काम मेरा कोई बन नहीं पाया घूम लिया संसार में, आखिर मेरा काम बना बाबा के दरबार में भजन से बाबा नीब करौरी महाराज का गुणगान किया।
विज्ञापन

झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
भजन कीर्तन के बाद राधा-कृष्ण और पंचमुखी महाराज श्री हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने आज बृज में होरी मेरे रसिया, काला काला कहे गुजरी आदि भजनों पर भाव विभोर होकर नृत्य किया तो श्रद्धालु भी भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंग गए और नृत्य करने लगे। इसके बाद हनुमान जी की झांकी में मेरे प्रभु जानते हैं बात घट घट की बजाये जा तू प्यारे हनुमान चुटकी भजन पर नृत्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमंत कुटियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राज्य बाल कल्याण संरक्षण आयोग डॉ. विशेष गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, संरक्षक विपिन कुमार लोहिया, विभोर गुप्ता, अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, महासचिव राकेश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, गौरव अग्रवाल, डॉ. संदीप राज, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, संदीप कुमार गगनेजा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजकुमार शर्मा, विनीत गुप्ता, विवेक शर्मा, विनोद रॉय, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, अश्वनी कुमार गुप्ता, जयदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed