फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   escaped after bail

जमानत मिली तो हुआ फरार, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
escaped after bail
विदेशों में जमा पीटर-इंद्राणी के धन जांच हो सकती है - फोटो : gettyimages
एनआरएचएम घोटाले में फंसे मुरादाबाद के पूर्व चीफ फार्मासिस्ट जेएन शर्मा को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था। सीबीआई ने मुरादाबाद में कांठ रोड के सोनकपुर हरथला स्थित उसके घर से ही धर दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी को मंगलवार दोपहर सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार मुरादाबाद के जिला अस्पताल के लिए एनआरएचएम फंड से करीब 17.35 लाख रुपये की दवाइयां खरीदी गईं थीं।
विज्ञापन


दवा कारोबारियों और डॉक्टरों ने जमकर सरकारी रकम का बंदरबांट किया था। सीबीआई ने तत्कालीन सीएमओ एसके मलिक, दवा कारोबारी नीरज श्रीवास्तव, एसीएमओ स्टोर डा. प्रकाश चंद के साथ ही चीफ फार्मासिस्ट जेएन शर्मा के खिलाफ सीबीआई ने 4 जुलाई 2013 को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई 2015 को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट विशेष कोर्ट में पेश कर दी थी। वर्तमान में यह सभी आरोपी जमानत पर चल रहे थे। इनमें से चीफ फार्मासिस्ट जेएन शर्मा विगत कुछ माह से पेशी पर नहीं आ रहा था। सीबीआई कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे। वारंट जारी होने के चलते मंगलवार को सीबीआई टीम ने फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed