{"_id":"6ac4123faedcb0af960f4c39","slug":"enraptured-the-congregation-with-shabad-kirtan-and-gurbani-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115794-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सबद-कीर्तन और गुरुवाणी से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सबद-कीर्तन और गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
Tue, 06 Oct 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित श्री गुरुद्वारा साहेब में सोमवार को सिख समाज के लोगों ने प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत पर्व मनाया। इस दौरान हुए सबद-कीर्तन और गुरुवाणी से संगत को निहाल किया गया।
कार्यक्रम के क्रम में सोमवार की सुबह सर्व प्रथम गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहेब का पाठ करते हुए दरबार में शीश झुकाते हुए अरदास की गई। इसके बाद गुरुद्वारा के ज्ञानी सरदार मनिंदर सिंह और ज्ञानी सरदार जोगेंद्र सिंह ने मधुरवाणी में सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी सुरजीत सिंह ने कथा विचार किए। सिख ज्ञानियों ने प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी और ज्योति ज्योत पर्व के बारे में विस्तार से बताया। अंत में संगत को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कांठ के संरक्षण सरदार कृपाल सिंह चढ्ढा, सरदार रविंद्र सिंह गांधी, कमलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, नवलजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह गांधी, ताजेंद्र सिंह, मनी गांधी, हनी गांधी, सिमरनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।