फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encrochment removed from 40 places

40 स्थानों पर दुकान के आगे नाले के ऊपर बनाए टीन शेड किए ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
encrochment removed from 40 places
मुरादाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को दस सराय पुलिस चौकी से कोहिनूर तिराहे तक नगर निगम का बुलडोजर चला। अभियान के तहत सड़क के दोनों ओर दुकान के आगे नाले के ऊपर अधिकांश लोगों ने शेड डाल रखे थे। इनमें मौके पर मिले 40 शेड ध्वस्त कर दिए गए। जबकि कई लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई को देख खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। निगम टीम ने इस दौरान 18 अतिक्रमणकारियों से करीब 1.50 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गोँ से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला रहा है। बुधवार को प्रवर्तन दल के जवानों व जेसीबी के साथ टीम सुबह करीब 11 बजे करूला क्षेत्र की दस सराय पुलिस चौकी पहुंची। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अभियान देख नाले व सार्वजनिक स्थानों पर स्थायी व अस्थायी निर्माण करने वालों में खलबली मच गई। दुकानों से आगे लगाए गए सामानों को लोग समेटने लगे। काफी दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे नाले के ऊपर शेड डाल रखी थी। नगर निगम की टीम जब इसे ध्वस्त करने लगी तो शुरू में कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया। लेकिन नगर निगम की टीम ने अपना कार्य जारी रखा।
विज्ञापन

हल्की-फुल्की नोकझोंक के बीच 40 दुकानों के आगे नाले के ऊपर डाले गए टीनशेड ध्वस्त कर दिए गए। दो स्थानों पर नाले पर बनाई गई सीढ़ियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर मिले मलबे को टीम ने जब्त कर लिया। इस मौके पर कर निरीक्षक राजीव लोचन पाठक, दीपक, सचिन सक्सेना, अब्दुल अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले, पटरी पर वेल्डिंग की दुकान, वसूला 50 हजार
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करूला क्षेत्र में बुधवार नगर निगम की टीम को नाला व सड़क पर वेल्डिंग की दुकान संचालित होती दिखाई दी। चारों ओर से घेर कर उसमें वेल्डिंग का काफी सामान भी भरा हुआ था। टीम ने उसे हटा दिया साथ ही दुकान संचालक से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
बरात घर, अस्पताल का नाले पर रखा मिला जनरेटर
कर निरीक्षक राजीव लोचन पाठक ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीम को एक बरातघर व एक निजी अस्पताल के सामने नाले पर जनरेटर रखा पाया गया। टीम ने उसे हटवाने के साथ दोनों से 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।

आज प्रकाशनगर चौराहे से शुरू होगा अभियान
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार मझोला थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र प्रकाश नगर चौराहे से चौधरी चरण सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा की अगुवाई में चलाया जाएगा। इसकी सभी तैयारी नगर निगम प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed