फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encrochment remove

प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
encrochment remove
टांडा (रामपुर)। शनिवार को नगर के मुख्य मार्ग पर तहसील और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और मुख्य मार्ग पर फैले अतिक्रमण और फड़ों को हटाया। टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने से बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों ने आनन-फानन अपनी दुकानें समेट लीं।
विज्ञापन

नगर पालिका और तहसील की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देने के बाद शनिवार को तहसीलदार आरके चंद्रा, कोतवाल गौरव सिंह और अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें टीम ने मार्ग के दोनों ओर फैले फड़, अस्थाई अतिक्रमण और दुकान के ऊपर लगे शेड हटवा दिए इस दौरान कुछ दुकानदारों ने तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी ने नगर के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद बिजली के खंभे को हटवा कर मार्ग के बीच में डिवाइडर बनवाकर वहां बिजली के खंभे लगवाने की मांग की। जिससे जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। पालिका द्वारा अभियान चलाए जाने की सूचना बाजार में फैलते ही भगदड़ मच गई। लोगों ने खुद ही अपने फड़ और शेड हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान शुभम, अंशु यादव आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed