फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encrochment remove from double fatak aera

खोखा, फड़ के माध्यम से किए गए अस्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर से किया ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
encrochment remove from double fatak aera
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत डबल फाटक से प्रभात मार्केट तक तोड़फोड़ की। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 14,700 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक की अगुवाई में नगर निगम का दस्ता दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित डबल फाटक पहुंचा। सड़क के दोनों पर पटरी पर जहां अतिक्रमण नजर आया उसे ध्वस्त करते हुई आगे बढ़ा। इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर तिरपाल आदि डाल कर तो कुछ जगहों पर अतिक्रमण के इरादे से बांस की खपच्चियों आदि के सहारे जगह घेर कर अतिक्रमण किया गया था, उसे ध्वस्त किया। टीम ने 28 स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किया और उसका मलबा जब्त कर लिया। अतिक्रमणकारियों से 14,700 रुपये जुर्माना भी टीम ने वसूल किया। इस दौरान तीन स्थानों पर नगर निगम की टीम से नोकझोंक भी हुई। वहां अतिक्रमणकारी निर्माण हटाने के लिए समय मांग रहे थे, लेकिन नगर निगम की टीम ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

इस दौरान कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, दीपक सिंह, अब्दुल अजीम, सचिन सक्सेना, प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल एसके शाही समेत नगर निगम के कई कर्मचारी व प्रवर्तन दल के जवान तथा स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed