{"_id":"5d716fa48ebc3e93af0f3dcb","slug":"encounter-in-moradabad-city-news-mbd3211159153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में १५ हजार का इनामी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में १५ हजार का इनामी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम एडीजी अविनाश चंद्र शहर में कोतवाली थाने का निरीक्षण कर रहे थे। शहर में जगह जगह चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ही पीतल बस्ती रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस को एक बाइक पर संदिग्ध आता दिखा। उसे रुकने के लिए कहा गया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और देवापुर की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों वायरलेस पर सूचना दी। सूचना पर सीओ कटघर सुदेश गुप्ता और एसएचओ कटघर, एसओ गलशहीद पुलिस टीम के साथ पहुंचे। बाइक सवार को कुछ दूर पीछा कर पुलिस ने देवापुर से पहले ही घेर लिया। फायरिंग के दौरान बाइक सवार के टांग में गोली लगी और वह जख्मी होकर बाइक से गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बाइक सवार की पहचान कटघर से लूट के मामले में करीब दो माह से वांछित अमरोहा के डिडौली स्थित चकसूरजपुर गांव निवासी राहुल के रूप में हुई। राहुल पर धोबियों वाली मिलक निवासी सारिक की बाइक लूट का आरोप है। इस वारदात में राहुल के एक साथी राजू को अमरोहा पुलिस लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ ने बताया कि राहुल के खिलाफ अलग अलग जनपद में दस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होना बताए गए हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अंदेशा है कि वह शुक्रवार की रात भी आपराधिक वारदात को अंजाम देेने के लिए शहर में आया था। उसके अन्य साथियों का पता किया जा रहा है।