फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   employment fair in government polytechnic today

राजकीय पॉलीटेक्निक में रोजगार मेला आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
employment fair in government polytechnic today
मुरादाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य टीपी कौशिक ने बताया कि मेले में करीब 40 कंपनियों द्वारा तकनीक और गैरतकनीकी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लेटर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, कौशल विकास प्रमाण पत्र धारी, पॉलीटेक्निक, कंप्यूटर दक्षता, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम रजि उप्र काउंसिल सहित विभिन्न कैटेगरी के पदों और रिक्तियों के अनुरूप होनी चाहिए।
विज्ञापन

मेले में शामिल होने के लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जिन अभ्यर्थियों ने अपनी योग्यतानुसार आनलाइन पंजीकरण करा लिया है, वह अपनी जॉब सीकर आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग कर जनपद में होने वाले रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पोर्टल पर कंपनियों द्वारा दी गई रिक्तियों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपना बायोडॉटा दो प्रतियों में, शैक्षिक प्रमाण पत्र (छाया प्रति दो सेट में) व दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सहित मेले में बने पंजीयन काउंटरों पर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed