{"_id":"68e42f838ed4f8f2af094fdf","slug":"employees-issues-raised-in-urmus-mandal-parishad-meeting-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-746102-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उरमू की मंडल परिषद की बैठक में गूंजे कर्मचारियों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उरमू की मंडल परिषद की बैठक में गूंजे कर्मचारियों के मुद्दे
विज्ञापन
मनोरंजन सदन में उरमू के कार्यक्रम में मंच पर बैठे अतिथिगण । संवाद
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की मंडलीय परिषद की बैठक सोमवार को मनोरंजन सदन में हुई। मंडलभर के विभिन्न स्टेशनों की शाखाओं से जुटे कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के मुद्दे सबके सामने रखे। मंडलीय कार्यकारिणी ने सभी के मुद्दों को नोट किया और कहा कि हर कर्मचारी की समस्या का समाधान मिलकर कराएंगे।
समाधान होने पर रेल प्रशासन के खिलाफ संघर्ष करने के लिए दम भरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय ने की। संचालन शाखा सचिव सिराज रहमत खान ने किया। उरमू की 16 शाखाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। कर्मचारियों की समस्याओं जैसे आठवां वेतनमान समय पर लागू करना, पुरानी पेंशन बहाली, दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय, लोको रनिंग स्टाफ के ओवर टाइम का भुगतान, रनिंग स्टाफ को मातृत्व व पितृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर लीव, एएलके का भुगतान, मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय और रेस्टरूम समेत विभिन्न मुद्दे उठाए गए।
मंडल मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने जीएम और डीआरएम से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याएं दूर कराने का संकल्प लिया। बैठक में उरमू के मंडल उपाध्यक्ष बीएल मीना, शेखर ठाकुर, संदीप, केके पांडे, पीके भटनागर, बुशरा जाफरी, गुरुदेव सिंह, एसके अरोरा, नासिर आदि मौजूद रहे।