फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employee made video of teacher and girl students by hiding mobile in toilet

Moradabad : शौचालय में मोबाइल छिपाकर कर्मचारी ने टीचर और छात्राओं की बनाई वीडियो, केस दर्ज

Thu, 17 Nov 2022 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Employee made video of teacher and girl students by hiding mobile in toilet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केजीके कॉलेज के एक कर्मचारी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने शौचालय में मोबाइल छिपाकर टीचर और छात्राओं की वीडियो बना ली। शौचालय  से निकलते हुए कर्मचारी को एक महिला प्रोफेसर ने देख लिया। शक होने पर उन्होंने शौचालय की तलाशी ली तो वहां मोबाइल रखा मिला। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार स्थित केजीके कॉलेज में महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाया गया है। करीब एक सप्ताह पहले एक महिला प्रोफेसर शौचालय गई थीं। इसी दौरान उन्होंने शौचालय से निकलते हुए अस्थायी कर्मचारी राजेश कुमार को देख लिया। पूछताछ करने पर वह बहाना बनाकर चला गया।
विज्ञापन


प्रोफेसर को शक हुआ और उन्होंने शौचालय की तलाश ली। उनकी नजर एक मोबाइल पर पड़ी। उस मोबाइल को शौचालय में इस तरह रखा गया था कि वहां आने वाली छात्राओं और टीचर की वीडियो बन सके, जब शिक्षिका ने मोबाइल देखा तो उसका वीडियो ऑप्शन ऑन था और वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल की तो वह अस्थायी कर्मचारी राजेश कुमार का ही निकला। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed