फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis was laid on making the conference held in Lucknow a success

Moradabad News: लखनऊ में आयोजित सम्मेलन का सफल बनाने पर दिया जोर

Mon, 27 Oct 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on making the conference held in Lucknow a success
कांठ (मुरादाबाद)। गांव जेबड़ा में रविवार को सहकार भारती की बैठक में नौ नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेशीय सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह ने कहा कि नौ नवंबर को प्रदेशीय गन्ना प्रकोष्ठ के लखनऊ चौधरी चरण सिंह सभागार के सहकारिता भवन में सहकार भारती का प्रदेशीय सम्मेलन होगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एकता का परिचय दें। सम्मेलन में किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सह प्रदेश प्रमुख गन्ना प्रकोष्ठ प्रभान सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए धर्मराज सिंह को जिला महामंत्री, मेघराज सिंह को मंत्री, विनय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीश कुमार त्यागी को कोषाध्यक्ष, आजादवीर सिंह को सह संगठन प्रमुख, निपेंद्र सिंह पाल को जिला आईटी प्रमुख, नरेंद्र सिंह के जिला सह संपर्क प्रमुख, योगेंद्र सिंह फौजी को जिला गन्ना प्रकोष्ठ, आमोद शर्मा को जिला क्रेडिट प्रकोष्ठ प्रमुख, रनवीर सिंह को जिला पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख, राजपाल सिंह विश्नोई को जिला सह गन्ना प्रकोष्ठ प्रमुख बनाने की घोषणा कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह वराच ने की। बैठक में नीरज कुमार, अमित कुमार, नकुल कुमार, अशोक कुमार, सर्वेश कुमार, होमपाल सिंह, सतपाल सिंह, बलवीर सिंह, प्रवेंद्र सिंह, ध्रुव चौधरी, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, यशपाल सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed