फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elephants rein on the speed of train in hilly area

हाथियों के साथ बढ़ते हादसों से ट्रेन की रफ्तार पर कसी लगाम

Fri, 23 Mar 2018 02:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुरादाबाद। 
ब्यूरो / अमर उजाला, मुरादाबाद।  Updated Fri, 23 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elephants rein on the speed of train in hilly area
elephant
राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज के आसपास हाथियों के साथ होने वाले हादसों को रोकने के लिए ट्रेनों की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।  पिछले 17 साल के दौरान ट्रेन हादसों में 26 हाथियों की मौत हो चुकी है। यह रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी गई तो ट्रेनों की स्पीड कम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज में तेज रफ्तार से ट्रेन गुजरती हैं। पिछले माह 17 फरवरी की सुबह भी नंदा देवी एक्सप्रेस से कटकर एक हाथी की मौत हो गई थी। इस मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रेलवे ने इसका विरोध किया था। जिस पर उसी समय रेलवे, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की उत्तराखंड में बैठक हुई थी, जिसमें केस वापस लेने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही रेल मंत्रालय की ओर से कांसरो से रायबाला के बीच 12 किलोमीटर तक ट्रेन की रफ्तार 35 किलोमीटर करने की सहमति बनी थी। डीआरएम ए के सिंघल ने बताया कि उनके डिवीजन की चार जोड़ी ट्रेनें इस पार्क से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

2013 में हुई थी एक साथ दो हाथियों की मौत

मुरादाबाद। राजाजी टाइगर रिजर्व में वर्ष 2013 में दो हाथियों की रेलवे लाइन पर आने से ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। इस मामले में वन विभाग ने मोतीचूर रेंज में 13 जनवरी 2013 को ट्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

 

डीआरएम को भेजा था नोटिस

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू होने के बाद ट्रेनों की गति कम नहीं करने पर राजाजी पार्क प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा गया था। जिसमें ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की फेंकी जाने वाली खाने पीने की चीजों की साफ सफाई कराने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed