फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity worker washed away in Ramganga during idol immersion

रामगंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगंगा में बह गया बिजली कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker washed away in Ramganga during idol immersion
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली कर्मचारी रामगंगा में बह गया। युवकों ने उसे बचाने के लिए रामगंगा नदी में छलांग लगा दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी राजीव सैनी (45) बिजली विभाग में पेट्रोल मैन है। वह पिछले पांच साल से निलंबित चल रहा है। बंगला गांव निवासी कलुआ के घर गणेश मूर्ति स्थापित की गई थी। मंगलवार शाम मूर्ति का विसर्जन किया गया। अन्य लोगों के साथ राजीव सैनी भी मूर्ति विसर्जन कराने दसवां घाट गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे। इसी दौरान राजीव सैनी गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

लोगों ने उसे बहता देखा तो शोर मचा दिया। इस दौरान कई युवकों ने राजीव को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद भी वह राजीव को ढूंढ नहीं पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राजीव की तलाश की। नागफनी थाना प्रभारी ने बताया कि राजीव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed