फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity contract worker dies while pruning a tree

Moradabad News: पेड़ की छंटाई करते समय बिजली संविदा कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract worker dies while pruning a tree
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई करते समय एक बिजली संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छंटाई के दौरान बिजली आपूर्ति होने के कारण करंट लगने से मौत हुई है जबकि बिजली अधिकारी कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के डबल फाटक निवासी रवि सैनी बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। शुक्रवार की दोपहर रवि सैनी अपने अन्य साथियों के साथ पीतल नगरी बिजलीघर क्षेत्र में बिजली के तारों के पास पेड़ों की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान रवि की हालत बिगड़ गई और पेड़ पर ही गिर गया। साथी कर्मचारी उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पेड़ों की छटाई करते समय करंट लगने से रवि की मौत हुई है। मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि पहले से रवि हार्ट की बीमारी से पीड़ित था। उसकी मौत हार्ट अटैक या अन्य बीमारी से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ जो जाएगा। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed