फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electrical engineers will boycott one hour's work today

विद्युत प्रबंधन के खिलाफ अभियंताओं ने बांधी काली पट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electrical engineers will boycott one hour's work today
मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही बुधवार को एक घंटे का कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की। मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर समेत पूरे प्रदेश में विरोध सभाएं आयोजित की गईं। विद्युत अभियंता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य विद्युत परिषद के विघटन के समय कारपोरेशन का घाटा 77 करोड़ था।
विज्ञापन

वर्तमान में यह घाटा 95 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। इससे यह स्पष्ट है कि विघटन एक विफल प्रयोग रहा है। अभियंताओं की मांग है कि सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का गठन किया जाए। पदोन्नति के नियमों में किए गए परिवर्तन वापस लिए जाएं। सभी संसूचित अस्पतालों में कैशलेस मेडिकल की सुविधा दी जाए। उत्पादन निगम में 2008 ई एंड एम बैच और 2011 सिविल बैच की पदोन्नतियां की जाएं।
विज्ञापन

अभियंता संघ ने समस्याओं के निराकरण के लिए ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है। विरोध सभा में अधीक्षण अभियंता शुभेंदु प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, प्रमोद गोगनिया, सहायक अभियंता विश्वजीत चौधरी, विक्रम सिंह, अनूप सिंह, उपदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed