फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric workers beaten by bjp workers, fir against three persons

बिजलीघर पर कर्मचारियों को पीटा, भाजयुमो के जिला मंत्री समेत चार पर रिपोर्ट -00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
electric workers beaten by bjp workers, fir against  three persons
दढ़ियाल (रामपुर)। बिजली कटौती से गुस्साए लोग बुधवार की रात बिजलीघर पर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों ने वहां मौजूद ऑपरेटर और संविदा कर्मी को पीटकर घायल कर दिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने भाजयुमो के जिला मंत्री अंकुश चौधरी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने अनुसार बुधवार की रात करीब 10 बजे टांडा बिजलीघर से आ रही 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था। इससे नगर सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर नगर निवासी भाजयुमो के जिला मंत्री अंकुश चौधरी व तीन अन्य व्यक्ति बिजलीघर पहुंचे और वहां मौजूद ऑपरेटर अशोक कुमार और हेल्पर के रूप में कार्यरत संविदा कर्मी अब्दुल रब को पीटना शुरू कर दिया। दोनों घायल हो गए। बिजली कर्मियों ने पिटाई के दौरान ऑपरेटर का मोबाइल फोन और वहां रखी कुर्सियां तोड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल हुए दोनों बिजली कर्मचारियों को एंबुलेंस से टांडा सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। बिजलीघर के जेई विजयपाल सिंह ने टांडा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजयुमो के जिला मंत्री अंकुश चौधरी व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर घटना के करीब दो घंटे बाद बुधवार रात 12 बजे फाल्ट दुरुस्त हो जाने पर नगर की विद्युतापूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed