{"_id":"62c9e3e7d2f4c219dc18c056","slug":"electric-supply-distured-in-city-city-news-mbd4341136161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के फुंकने और बारिश ने गुल कर दी आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के फुंकने और बारिश ने गुल कर दी आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ट्रांसफार्मर फुंकने और बारिश से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने के बाद कुछ मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जबकि बाकी मोहल्लों में देर रात तक सप्लाई नहीं हो पाई।
शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे डिप्टी गंज में ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद डिप्टी गंज और उसके आस पड़ोस के कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई थी। अगले दिन तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया। जिससे लोगों ने काफी दिक्कतें झेलीं। शनिवार शाम लोगों ने इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के उच्च अफसरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की, तब बिजली कर्मचारी ट्राली ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे और बिजली आपूर्ति शुरू की। शनिवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश की वजह से ही शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। लाइन पार में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया था। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कुंदनपुर ढक्का, मंडी समिति एकता कालोनी समेत कई मोहल्लों में शनिवार देर रात तक आपूर्ति ठप थी। दौलत बाग, नागफनी, नवाबपुरा, लालबाग, मुगलपुरा, कटघर में पीतल बस्ती, गुलाबबाड़ी समेत अन्य मोहल्लों में भी बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति में दिक्कत रही। शनिवार रात कुछ मोहल्लों में लोड वोल्डेज भी शिकायत रही। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लोगों ने परेशानियां झेली, पाकबड़ा, अगवानपुर, भोजपुर, भगतपुर, डिलारी, कांठ, कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र के गांवों में बिजली सप्लाई बारिश के वक्त बंद कर दी गई थी।