फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric city

दौलत बाग एसडीओ दफ्तर में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
electric city
मुरादाबाद नागफनी थानाक्षेत्र में दौलत बाग एसडीओ दफ्तर में बुधवार शाम लोगों ने हमला बोल लिया। बकाए में कनेक्शन कटने से नाराज लोग इकट्ठा होकर बिजली घर पहुंच गए। वह एसडीओ और जेई से भिड़ गए। यहां जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि लोगों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की और कंप्यूटर को फर्श पर फेंक दिया। दस्तावेज भी फाड़ डाले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद तोड़फोड़ करने वाले मौके से भाग गए।
विज्ञापन

महानगर में पिछले कई दिन से बकाए में कनेक्शन काटे जा रहे हैं। महा अभियान में 200 कनेक्शन काटे गए थे। बुधवार को भी विद्युत टीमों ने दौलत बाग बिजली घर से जुड़े क्षेत्र में अभियान चलाया था। यहां टीम ने 60 से ज्यादा कनेक्शन काटे थे। बुधवार शाम दर्जनों लोग दौलत बाग बिजली घर पहुंच गए। बकाए में कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोग बिजली घर में पहुंच गए। यहां लोगों ने एसडीओ गौरव कुमार के साथ भी धक्का मुक्की की। इसके बाद भीड़ दफ्तर में पहुंच गए। लोगों ने कंप्यूटर और दस्तावेज फेंक दिए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो लोग मौके से भाग गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। नागफनी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed