फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   election

उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपाइयों में मारपीट, 25.76 फीसदी मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
election
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड 37 पर पार्षद पद के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति को चोट आई हैं। यहां मात्र 25.76 फीसदी ही मतदान हो पाया। यह मतदान वर्ष 2017 में यहां हुए मुख्य मतदान से भी 15.66 प्रतिशत कम रहा गया।
विज्ञापन

भाजपा ने यहां पूर्व पार्षद स्व. नन्हू सैनी के पुत्र दीपक सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सुरेंद्र कुमार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके लिए मंडी समिति में बनाए गए चार और शांति देवी इंटर कॉलेज के तीन बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शांति देवी इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर एक दूसरे पर वोट डालने से रोकने का आरोप लगाते हुए भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर एक बार शांत भी करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर दोनों पक्ष मतदान केंद्र की ओर गई एक गली में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष से राहुल उर्फ बंटी (21) और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष से अनमोल (23) घायल हो गए। घायल राहुल के मुंह से इस बीच खून आने पर पार्टी कार्यकर्ता पहले उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसके बाद जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने इसकी सूचना घायल के परिवार वालोें को देने के बाद उसे शहर के साईं अस्पताल में भर्ती कराया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की ओर से घायल अनमोल को भी कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाद की सूचना पर भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, एवं मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, दीपक गोयल तथा कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी समेत पार्टी के कई नेताओं के अलावा दोनों प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ नेता मतदान केंद्र के करीब तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें वहां मौजूद पुलिस बल व मतदान कार्य में लगाए गए अधिकारियों ने उन्हें दूर ही रोक दिया। मौके पर पहुंचे दोनों पार्टियों के नेताओं में भी कुछ देर हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आम चुनाव से कम रहा मतदान प्रतिशत
मुरादाबाद। वर्ष 2017 में वार्ड 37 के लिए हुए चुनाव में बसपा, भाजपा व सपा प्रत्याशी समेत कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें भाजपा प्रत्याशी नन्हूं सैनी 1124 मत प्राप्त कर विजेता घोषित किए गए थे। तब कुल 41.42 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें से अकेेले नन्हूं सैनी को 34.97 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। इस तरह इस उप चुनाव में आम चुनाव की अपेक्षा 15.66 फीसदी मतदाताओं ने कम वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूचना दी थी कि कुछ लोग उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं। इस पर मैं मौके पर गया था। वहां मौजूद लोगों को समझा कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का आह्वान किया था। उनके वहां से आने के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें भाजपा कार्यकर्ता राहुल को चोट आई है। वह भर्ती है। किसी तरह का कोई दबाव किसी पर नहीं बनाया गया। घायल के परिवार वाले तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हैं तो आगे देखा जाएगा।

विनोद अग्रवाल, मेयर
सुरेंद्र कुमार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हैं। शांतिदेवी इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर दो मोहल्ले मुस्लिम बहुल इलाके के लगते हैं। कार्यकर्ताओं ने सूचना दी थी कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थक और कार्यकर्ता लोगों को वहां वोट डालने से रोक रहे हैं। इस पर मैं और पार्टी के जिला महामंत्री हाजी रिजवान कुरैशी मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने प्रयास किया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाए, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोंची समझी रणनीति के तहत विवाद कर दिया। कार्यकर्ता अनमोल के चोट आई है।
विनोद गुंबर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed